Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः भीषण गर्मी का कहर! 42 डिग्री सेल्सियस ने जनजीवन किया प्रभावित, बस स्टॉप पर बंद पंखे से यात्री परेशान


अमेठी जिले में इन दिनों भीषण गर्मी और हीट वेव का असर साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। रविवार को तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया। चिलचिलाती धूप और तेज लू के चलते बाजारों और सड़कों पर सन्नाटा पसरा नजर आयज्ञं दोपहर के समय हालात ऐसे रहे कि लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले। जो लोग बाहर दिखाई दिए, वे दुकानों, पेड़ों की छांव और इमारतों के नीचे रुककर गर्मी से राहत पाने की कोशिश करते नजर आए। तेज धूप का असर इतना अधिक है कि लोग बाइक चलाने से पहले सीट पर पानी डालकर उसे ठंडा करने के बाद ही सफर शुरू कर रहे हैं। इसी बीच होमगार्ड भर्ती परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थियों और उनके परिजनों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अमेठी बस स्टॉप परिसर में कैंटीन के पास कई लोग गर्मी से बचने के लिए बैठे नजर आए, लेकिन वहां लगा पंखा बंद पड़ा मिला। भीषण गर्मी में पंखा बंद होने से यात्रियों और अभ्यर्थियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। एक ओर जहां सरकारी कार्यालयों में अधिकारी एसी, कूलर और पंखों की सुविधा का उपयोग कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर बस स्टॉप जैसे सार्वजनिक स्थानों पर बुनियादी सुविधाओं का अभाव लोगों की मुश्किलें बढ़ा रहा है। भीषण गर्मी के इस दौर में आम जनता का जीवन अभी से बेहाल हो गया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि बस स्टॉप समेत सभी सार्वजनिक स्थलों पर पंखे, पीने के पानी और छाया की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को इस भीषण गर्मी से राहत मिल सके।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |