Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः प्रज्ञा तिवारी की पुस्तक बाल प्रज्ञा प्रबोधिनी और प्रगति पथ का हुआ विमोचन


प्रतापगढ। जनपद सुल्तानपुर की लोकप्रिय कवयित्री एवं सुप्रसिद्ध लेखिका प्रज्ञा तिवारी की पुस्तक बाल प्रज्ञा प्रबोधिनी एवं प्रगति पथ का विमोचन शहर के होटल सिद्धार्थ में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर प्रज्ञा तिवारी ने कहा कि उन्होंने सैकड़ो कविताएं लिखी है धीरे-धीरे सब का प्रकाशन होना है उन्होंने अपनी आगामी पुस्तकों के बारे में भी बताया उन्होंने कहा कि पुस्तक का प्रकाशन व विमोचन वरिष्ठ पत्रकार अखिल नारायण सिंह के सहयोग के बिना संभव नहीं था। 

इस दौरान न्यूज स्टैंडर्ड समाचार पत्र के द्वारा प्रज्ञा तिवारी का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मीरा तिवारी की वाणी वंदना से हुई ।

इस अवसर पर सभी कवयित्रियों ने अपने अपने काव्य पाठ के माध्यम से पुस्तक की लेखिका प्रज्ञा तिवारी को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी। 

इस अवसर पर मीरा तिवारी,पूनम मिश्रा ,महाश्वेता राजे सिंह, चांदनी दुबे ,डॉक्टर रंजीता समृद्धि और नाजो नाज ने काव्य पाठ किया ।

इस अवसर पर सभी कवयित्रियों को शाल,सम्मान पत्र, एवं बुके देकर सम्मानित किया गया ।कार्यक्रम की अध्यक्षता न्यू एंजिल्स कॉलेज की प्रबन्धिका डॉक्टर शाहिदा खान ने किया।  मुख्य अतिथि के रूप में सुल्तानपुर से लोकप्रिय कवयित्री प्रतिभा पांडे उपस्थिति रही ।

लोकप्रिय कवयित्री चांदनी दुबे ने अतिथियों का बैज लगाकर स्वागत किया। पत्रकार सुमन एवं न्यूज स्टैंडर्ड के संपादक और कार्यक्रम के आयोजक वरिष्ठ पत्रकार अखिल नारायण सिंह ने सभी आगंतुकों का सम्मान शॉल एवं पुष्प गुच्छ से सम्मानित किया । 

इस अवसर पर डॉक्टर हरिकेश बहादुर सिंह ने कहा कि पत्रकार सुमन समाचार पत्र नए लेखकों के प्रोत्साहन का एक उचित माध्यम है जिसकी शुरुआत वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय सत्यनारायण सिंह जी ने की थी।उसी कार्य को आगे बढ़ाने का काम अखिल नारायण सिंह कर रहे हैं । डॉ संगम लाल त्रिपाठी भंवर ने आयोजन समिति का आभार व्यक्त करते हुए प्रज्ञा तिवारी को शुभकामनाएं दी ।

इस अवसर पर अनिल प्रताप त्रिपाठी प्रवात ने प्रतिभा पांडेय और अतिथियों का साल ओढ़ाकर सम्मान किया । कार्यक्रम का संयोजन नियाज प्रतापगढ़ी ने किया।और नियाज प्रतापगढ़ी ने का कहा कि आज के समय में जिस तरह से साहित्य के प्रति,समाज के प्रति,और रिश्तों के प्रति फिक्र व एहसास प्रज्ञा तिवारी की पुस्तक में दिखी और पढ़ने को मिला ये वास्तव में एक सच्ची कलमकारा की पहचान है और इनकी आने वाली पुस्तकों का विमोचन हम लोग अगली बार और भी बेहतरीन और भव्य तरीके से करेंगे ।इस अवसर पर अनिल प्रताप त्रिपाठी प्रवात  ने बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कार्यक्रम की समापन की घोषणा की।वरिष्ठ साहित्यकार और संरक्षक प्रेम कुमार त्रिपाठी ने कार्यक्रम का कुशल संचालन किया।इस अवसर पर समाज सेवी श्याम शंकर द्विवेदी,संजय द्विवेदी,डॉ.शमीम खान,रामकेवल पुष्पाकर,रिजवान अहमद,मोहम्मद अनीस,संतोष सिंह मैनेजर होटल सिद्धार्थ एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |