Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बरेली : व्यापारीयों का एकजुट होने के साथ-साथ एक्ट का अध्ययन होना आवश्यक- लोकेश अग्रवाल


बरेली।  अकरम खान को को मिली जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी व  कमल गुप्ता बने जिला महामंत्री इसअवसरपरउपस्थितव्यापारीयो संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि अकरम खान जय श्री कमल गुप्ता के नेतृत्व मे बरेली के व्यापारियों के सम्मान की रक्षा हो सकेगी तथा उन्हें उत्पीड़न से मुक्ति मिलेगी व्यापारी समस्या पर बोलते हुए कहा की आज व्यापारी 28 विभागों की प्रताड़ना झेल रहा है।  स्मार्ट मीटर के बिल भुगतान और उससे जुड़ी समस्याओं की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि बिजली विभाग पहले अपना  सर्वर सिस्टम को ठीक करें उसके बाद स्मार्ट मीटर लगाना शुरू करें।

उन्होंने कहा कि आज व्यापारी की इमेज अपराधी वाली बना दी गई है।  इसे बनाने में फिल्मों से लेकर प्रशासनिक, राजनीतिक, सामाजिक व धार्मिक क्षेत्रों का सर्वाधिक योगदान है।  आज इसे बदलने की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि सरकार आज आनलाइन व बड़े उद्योग घरानों के लिए नियम अलग और छोटे व्यापारियों के नियम अलग है। 

फूड विभाग के उत्पीड़न की चर्चा करते हुए श्री लोकेश अग्रवाल ने कहा कि फूड विभाग द्वारा आये दिन सैम्पल भरकर व्यापारियों का उत्पीडन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि फूड विभाग में सैम्पल के मानक आधे अधूरे। खेतों में इस्तेमाल होने वाले भूगर्भ जल में नदियों व नेहरो के पानी में भारी केमिकल मौजूद है कीटनाशक व रासायनिक खाद डालने का कोई मानक तय नहीं 

है ऐसी स्थिति में व्यापारियों के सैंपल भरना व्यापारियों के प्रति अपराध हैप्रीपेड मीटर व बिजली विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश पंजीकृत पूरे प्रदेश में जिला मुख्यालय पर प्रीपेड मीटर की सभी यात्रा निकाल प्रीपेड मीटर का पुतला दहन करेगा तथा माननीय मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया जाएगा जिसमें मांग की जाएगी प्रीपेड मीटर उपभोक्ता की सहमति के आधार पर लगाई जाए व लगाएं गये प्रीपेड मीटर उपभोक्ता की सहमति के आधार पर वापस पोस्ट पेड़ मीटर लगाये जाए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |