Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः कांग्रेसियों ने मनाया सीएललीडर एवं रामपुर खास की विधायिका मोना मिश्रा जी का जन्मदिवस


प्रतापगढ़। जिले में कांग्रेस कार्यालय में जिला अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी जी के नेतृत्व में सीएलपी लीडर एवं रामपुर खास की लोकप्रिय विधायक आराधना मिश्रा ‘मोना’ जी का जन्मदिन केक काटकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर उनके चित्र पर केक खिलाकर कार्यकर्ताओं ने अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कीं। साथ ही सभी कार्यकर्ताओं ने आपस में एक-दूसरे को भी केक खिलाकर खुशी का इजहार किया।

इस मौके पर जिला अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी जी ने भावनात्मक संबोधन में कहा कि “ आराधना मिश्रा ‘मोना’ जी केवल एक जनप्रतिनिधि नहीं, बल्कि समर्पण, संघर्ष और सेवा की जीवंत मिसाल हैं। उनके पिता प्रमोद तिवारी जी ने प्रतापगढ़ की रामपुर खास विधानसभा से लगातार 9 बार जीत हासिल कर एक ही दल, एक ही निशान और एक ही विधानसभा क्षेत्र से इतिहास रचते हुए अपना नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराया है। यह केवल एक राजनीतिक उपलब्धि नहीं, बल्कि जनता के अटूट विश्वास का प्रतीक है।

उन्होंने आगे कहा कि “मोना जी ने अपने पिता की इस गौरवशाली विरासत को पूरी निष्ठा के साथ आगे बढ़ाया है और लगातार तीन बार विधायक बनकर क्षेत्र की सेवा की है। जनता का जो स्नेह और आशीर्वाद उन्हें मिल रहा है, उससे यह स्पष्ट है कि आने वाले समय में भी वे 50 हजार से अधिक मतों से जीत दर्ज कर सेवा, समर्पण और विश्वास के 50 वर्षों के इतिहास को और मजबूत करेंगी।”

कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष महेंद्र शुक्ला एवम शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष काशी नारायण मिश्र ने कहा कि “मोना जी का जीवन संघर्ष, संवेदनशीलता और जनता के प्रति समर्पण का प्रतीक है। उनका नेतृत्व कांग्रेस पार्टी के लिए प्रेरणास्रोत है और हम सभी कार्यकर्ता उनके बताए मार्ग पर चलकर संगठन को और मजबूत करने का संकल्प लेते हैं।”

इस अवसर पर मुख्य रूप से कोषाध्यक्ष वेदांत तिवारी, नगर अध्यक्ष मोहम्मद इश्तियाक, जिला प्रवक्ता मासूम हैदर,मनरेगा प्रभारी रवि भूषण सिन्हा, विधि प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मकरंद शुक्ला, चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष डॉ दीपक शुक्ला, कार्यालय सचिव रियाज सुल्तान, जिला सचिव केके शुक्ला, सिटी नगर पंचायत अध्यक्ष शहजाद सलमानी, संस्कार मिश्र,जिला सचिव आशिक अली, नगर सचिव अरबाज आलम, रवि प्रताप सिंह, जिला सचिव पृथ्वीराज गौतम, लक्ष्मणपुर ब्लॉक अध्यक्ष रविंद्र मिश्रा, एडवोकेट ओम प्रकाश तिवारी आदि मुख्य रूप से उपस्तिथ रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |