जगदीशपुर: दिव्यांग शौचालय की चाबी स्टेशन अधीक्षक के पास
April 27, 2026
जगदीशपुर/अमेठी। सरकार जहां दिव्यांगों के लिए सार्वजनिक स्थलों पर विशेष सुख सुविधाएं मुहैया कराने के लिए जिम्मेदारों को कड़े निर्देश जारी करती रहती है।तो वहीं रेलवे स्टेशन पर मौजूद दिव्यांग शौचालय जहां मोंटे अक्षरों में लिखा हुआ है कि यहां की चाबी स्टेशन अधीक्षक के पास है। विकास खण्ड जगदीशपुर के अंतर्गत स्थिति रेलवे स्टेशन निहालगढ़ जहां का तमाशा अजीबोगरीब होने के चलते अवस्थाओं का अंबार लगा हुआ है। कोइ पानी के लिए इधर उधर भटक रहा है तो कोई शौच के लिए वही यदि दिव्यांग शौचालय की बात की जाय तो वहां शौच के लिए यदि कोई दिव्यांग जाता है। तो दरवाजा बंद होकर उसमें ताला जड़ा रहता है। हैरत की बात यह है कि उसी दरवाजे पर मोंटे अक्षरों में लिखा मिलेगा की यहां की चाबी स्टेशन अधीक्षक के पास है। ऐसे में दिव्यांग इधर उधर चक्कर काटकर खुलें में शौच करने को मजबूर हैं। इस संबंध में जब स्टेशन मास्टर से दूरभाष पर संपर्क किया गया तो उन्होंने फोन उठाना मुनासिब नहीं समझा।
