Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Sonebhadra: टोल प्लाजा,अवैध खनन व सड़क की समस्या को लेकर अपना दल अध्यक्ष अंजनी पटेल ने डीएम से मिल पत्र सौपा।

जनपद में आप जनता झेल रहा है माफियाओं के उत्पीड़न यहां का आदमी जा रहा है बाहर आ रही है लास लोकल लोगो को खनन में नही मिला रहा है काम।

सोनभद्र। वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग का अभी तक निर्मित लम्बाई एवं स्ट्रक्चर (कुल लम्बाई 112.92 किमी०) है पर चार टोल प्लाजा बनाकर टोल लिया जा रहा है जिससे कि लोढ़ी टोल प्लाजा पर आये दिन जाम लग जाता है। लोढ़ी टोल प्लाजा पर 16 लेन है। हर समय पांच व छः लेन बन्द रहता है जिसको सी०सी०टी०वी० फुटेज पर देखा जा सकता है जिससे कि आगे दिन एम्बुलेंस कि गाड़िया भी जाम में फंस जाती है। साथ ही हर समय घंटो ट्रको का जाम लगा रहता है। इनके द्वारा टोल प्लाजा से गुजरने वाली वाहनों से होने वाले सड़क की क्षती हेतु कोई भी रोकथाम का इन्तजाम नहीं किया गया। इनके द्वारा किस शासनादेश के तहत 112.92 किमी० रोड पर चार टोल प्लाजा बनाया गया उसकी जांच कि जाए। वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग के सारे टोल प्लाजों पर एम्बुलेंस, प्रदूषण, शौचालय, साफ सफाई व पानी छिड़काव कि कोई व्यवस्था नहीं है। वाराणसी-शक्तिनगर टोल प्लाजा पर कुल कितने कर्मचारी है एवं उनमें से कितने कर्मचारी असलहाधारी है उनकी विस्तृत जांच किया जाए। वाराणसी-शक्तिनगर टोल प्लाजा पर कुल कितने कर्मचारियों का लेवर एक्ट में पंजीकृत है उनकी विस्तृत जांच किया जाना जनहित में आवश्यक है। जब शासना देश यह है कि 60 किलोमीटर पर एक टोल प्लाजा लगेगा तो इनके द्वारा 112.92 किमी० कि रोड पर चार टोल प्लाजा किसके मंजुरी से लगाया गया। क्या आप के विभाग द्वारा इन चारों टोल प्लाजा कि एनओसी दी गयी है कि नहीं अगर दी गयी है तो उस एनओसी को तत्काल जांच कर निरस्त किया जाए जिससे आम जन 
मानस को राहत मिल सके। भ्रामक और झूठी सूचना रिपोर्ट उपलब्ध करायी जिसमे उनके द्वारा लिखा गया है कि आपातकाल में एम्बुलेंस के साथ पैरामेडिकल स्टाफ, केन और जेसीबी टोल प्लाजा पर 24 घंटे सेवायें देने के लिए तत्पर रहता है तथा जरूरतमंद रोगियों को/एम्बुलेंस को अतिरिक्त लेन उपलब्ध कराते हुए रास्ता प्रदान किया जाता है जो सरासर इनके द्वारा गलत बताया जा रहा है।वही जिलाध्यक्ष ने अवैध खनन ,सड़क को भी डीएम के सामने  मामले को उठाया। इस मौके पर
दिनेश बियार  राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अभिषेक पटेल कार्यवाहक प्रदेश सचिव युवा मंच प्रीति सिंह राजपूत कार्यवाहक प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महिला मंच
जिला उपाध्यक्षगण  सुरजीत पटेल विनोद यादव जिला मीडिया सचिव नीरज सिंह पटेल,जिला कोषाध्यक्ष चन्द्रशेखर पटेल,महिला मंच जिलाध्यक्ष स्नेहलता पांडेय छात्र मंच जिलाध्यक्ष सत्यम जायसवाल,अन्य सदस्य- परमेश्वरी चौबे, रिता चौरसिया मौजूद रही।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |