तिलोईः तालाब का सुंदरीकरण कार्य शुरू
April 27, 2026
तिलोई/अमेठी। जिले की तिलोई तहसील के सिंहपुर विकास खंड अंतर्गत वार्ड नंबर 13 से जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र भारती के प्रयासों से क्षेत्र के पूरे अनूप सिंह मजरे पेंडारा में केसरिया बाबा देव स्थान के पास स्थित तालाब का सुंदरीकरण कार्य शुरू हो गया है।इस कार्य का शुभारंभ मंगलवार को जिला पंचायत सदस्य के पिता तेज बहादुर ने किया। यह शुभारंभ क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में पूरे विधि-विधान और पूजन के बाद नारियल तोड़कर किया गया।इस अवसर पर रामचंद्र, शिवकरन निर्मल, नन्हू पासी, श्रवण भारती, कल्लू दादा, दशरथ, सोनू, अफसार, हरीश, आनंद, राम किशुन, रामराज, इंद्रपाल, सतन, छेदीलाल, राहुल, राजेंद्र प्रसाद, श्यामू सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
