Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

फतेहगंज पश्चिमीः सेठ दामोदर स्वरूप पार्क में पेंशनर्स का धरना-प्रदर्शन आज


फतेहगंज पश्चिमी। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश जनपद शाखा बरेली के आह्वान पर जनपद के केंद्रीय एवं राज्य स्तरीय विभिन्न संगठनों द्वारा आज 21 अप्रैल को धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा।

यह कार्यक्रम सेठ दामोदर स्वरूप पार्क, बरेली में प्रातः 11 बजे से शुरू होगा। धरना-प्रदर्शन के उपरांत जिलाधिकारी के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

जिला मंत्री धर्मेंद्र भूषण पाण्डेय ने सभी पेंशनर साथियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस धरना-प्रदर्शन को सफल बनाएं। उन्होंने बताया कि यह आयोजन पेंशनर्स की विभिन्न समस्याओं एवं मांगों को लेकर किया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |