संग्रामपुर: सड़क आधी अधूरी, पूरा कराने की मांग
April 26, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। विकासखंड संग्रामपुर क्षेत्र की राजस्व गांव मल्लूपुर की दर्जनों ग्रामीणों ने गांव में सड़क के सुदृढ़ीकरण को लेकर प्रशासन से मांग की। मल्लूपुर पुर निवासी रामेंद्र पांडे ने बताया कि विगत कई वर्षों से राम्मू कोरी के घर से लेकर कमल किशोर वर्मा के घर होते हुए प्राथमिक विद्यालय मल्लूपुर ओ जाने वाली सड़क पूरी तरह जर्जर हो गई है जिसके सुदृढ़ीकरण की मांग अमेठी जिला अधिकारी से की गई थी। आज सड़क का सुदृढ़ीकरण निर्माण कार्य किया जा रहा है लेकिन छल पूर्वक सुदृकरण कार्य होने से हम लोग नाराज हैं और प्रशासन से मांग कर रहे हैं की निष्पक्षता से काम किया जाए लगभग 200 मी की सुदृढ़ीकरण कर दिया जाए जिससे रास्ते का आवागमन सुरक्षित और सुलभ हो।
