संग्रामपुर: अघोषित बिजली कटौती से क्षेत्र में बढ़ी परेशानी
April 26, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। सरकार की 18 घंटा बिजली देने वाले वादों के बावजूद ग्रामीण क्षेत्र में 8 से 10 घंटे से अधिक बिजली कटौती की जा रही है रात में बिजली न मिलने से मच्छरों के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष कर बच्चों और बुजुर्गों की नींद पूरी नहीं हो पा रही है। अप्रैल और मई के महीने में गर्मी अपनी चरम सीमा पर हवा के साथ आग उगलती रहती है जिसके कारण ग्रामीण क्षेत्रों में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है कुछ ग्रामीणों ने बताया की तितऊ-लौकी नीमी चढ़ी वही स्थित इस समय बन चुकी है रात में बिजली काट देना तेज गर्मी और खतरनाक मच्छरों के काटने के कारण लोग बीमार पड़ रहे हैं इनमें सबसे अधिक प्रभाव बुजुर्ग लोगों को और छोटे बच्चों को पढ़ रहा है। बिजली की कमी के कारण संग्रामपुर क्षेत्र को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों में आक्रोश दिखाई दे रहा है उनका कहना है कि तीन-चार घंटे में इनवर्टर भी जवाब दे रहा है इस बीच अघोषित बिजली कटौती का प्रभाव आम जनमानस में पूरी तरह पड़ रहा है। बिजली विभाग से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि लोकल फाल्ट ओवरलोड और ट्रिपिंग की वजह से बिजली कट रही है उनका कहना है कि बिजली उत्पादन की कमी नहीं है बल्कि तकनीकी खामी के कारण बिजली कटौती हो रही है। यही स्थिति रहा तो त्राहिमाम करती जनता आंदोलन को भी उतर सकती है। संग्रामपुर क्षेत्र के भवसिंहपुर , शुकुलपुर, मंडौली, बदलापुर, आदि गांव शुकुलपुर फीडर से जोड़ा गया है। वही बड़गांव कंसापुर मधुपुर खदरी, गोरखापुर, आदि गांव विश्व बैंक से जोड़ा गया है लेकिन मुख्य फीडर से ही बिजली काटने के कारण रात के अंधेरों में मच्छरों के बीच तपती गर्मी में ग्रामीणों को रात गुजारनी पड़ रही है।
