संग्रामपुर: आरआरसी केंद्र का नहीं मिल रहा लाभ, गांव में फैली गंदगी
April 26, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। सरकार द्वारा ग्रामीण इलाकों को स्वच्छ बनाने के लिए लाखों की लागत से रिसोर्स रिकवरी सेंटर का निर्माण कराया है। लाखों की लागत से बने हुए आर आर सी सेंटर का लाभ विकासखंड क्षेत्र संग्रामपुर के ग्राम पंचायत के ग्रामीणों को प्रत्यक्ष लाभ नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों ने बताया 100 पीस बनकर रह गया है आरसी सेंटर उन्होंने कहा कि लाखों रुपए की लागत से तैयार किया गया भवन जिसमें केवल ताले ही लटकाए गए हैं जिसका उपयोग नहीं किया जा रहा है। कूड़ा प्रबंधन के लिए बने इन केंद्रों का संचालन भी नहीं शुरू हुआ है जिसके कारण गांव वह बाजारों में बड़े-बड़े कचरे का ढेर लगा हुआ है। कई स्थानों पर ई रिक्शा डस्टबिन और कूड़ा प्रबंधन की अन्य व्यवस्था होने के बावजूद ऑपरेटर रूम की कमी के कारण इकट्ठा केंद्र तक नहीं पहुंचा जा रहा है। कुछ लोगों ने बताया कि प्रशासनिक लापरवाही के कारण लाखों की लागत से बनाए गए भवन पर ताला लटकता रहता है। संग्रामपुर क्षेत्र के कुछ ऐसे आर आर सी केंद्र बनाए गए हैं जहां पानी और गंदगी दोनों का अंबार लगा हुआ है इन कारणों से ग्रामीण इलाकों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन का उद्देश्य पूरा नहीं हो रहा है जिसके कारण ग्रामीणों को इसका प्रत्यक्ष लाभ नहीं मिल पा रहा है। संग्रामपुर क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत जिसमें भवन निर्माण होने के बाद सुनहरे अक्षरों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन लिखा गया है लेकिन वह एक शो पीस की तरह दिखाई दे रहा है। क्षेत्र के मधुपुर खदरी, कंसापुर, मिश्रौली बड़गांव, गोरखापुर, भैरोपुर, इंटौरी, नवादा कनू सरैया कनू, सोनारी कनू, बदलापुर, तारापुर, शुकुलपुर, सहजीपुर, गूजीपुर आदि गांव में भवन निर्माण तो पूरा हुआ है लेकिन संचालन न होने के कारण शो पीस बना हुआ है। इसके अलावा सरैया बड़गांव, बड़गांव, मुहीबसाह,धोएं,करनाईपुर,चण्डेरिया आदि गांव में अभी तक भवन निर्माण भी नहीं किया गया है।
.jpg)