बीसलपुर। खंड विकास कार्यालय बीसलपुर में व्याप्त अनियमितताओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (लोक शक्ति पूर्वांचल) ने कड़ा रुख अपनाते हुए जिला पंचायती राज अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष हरिओम सिंह चौहान ने चार प्रमुख मांगों को उठाते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की।
ज्ञापन में बताया गया कि खंड विकास कार्यालय में तैनात सफाईकर्मी प्रमोद कुमार ने अपने भाई के इलाज के लिए छुट्टी मांगी थी, जो बरेली के एक निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती है। इसके बावजूद खंड विकास अधिकारी द्वारा उसे छुट्टी न देकर प्रताड़ित किया गया। भाकियू ने इस मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।दूसरी मांग में कहा गया कि ब्लॉक कार्यालय में सचिवों द्वारा दो-दो माह बीत जाने के बाद भी जन्म प्रमाण पत्र जारी नहीं किए जा रहे हैं, जिससे आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। संगठन ने समयबद्ध प्रमाण पत्र जारी करने के निर्देश देने की मांग की।तीसरे बिंदु में सह-वरिष्ठ सहायक लिपिक पर आरोप लगाया गया कि वह दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक अपने निजी आवास पर रहती हैं, जिससे कार्यालय का कार्य प्रभावित होता है। उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की गई।चौथी मांग में खाड़ेपुर, अहिरबाड़ा, दौलतपुर हीरा और बरसी बाले उर्फ बरसिया ग्राम पंचायतों में तैनात सचिव संचिन कुमार पर आरोप लगाया गया कि उन्होंने निजी व्यक्तियों को लगाकर जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने के नाम पर अवैध वसूली कराई जा रही है। इस पर तत्काल रोक लगाने की मांग की गई।
भाकियू प्रदेश अध्यक्ष ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो संगठन आंदोलन के लिए बाध्य होगा।
.jpg)