Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बीसलपुरः जगह विवाद में मारपीट, विरोध करने पर दी जान से मारने की धमकी! बीच-बचाव करने आई महिला से भी की मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा


बीसलपुर। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के गांव भगौतीपुर में जगह को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। गाली-गलौज का विरोध करने पर दबंगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी दी।

गांव निवासी प्रेमपाल ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह अपने गांव के मुकेश से जमीन को लेकर बातचीत कर रहा था। इसी दौरान मुकेश, अनिल पुत्र नंदलाल निवासी भगौतीपुर तथा मुकेश का साला अजयपाल निवासी ताजपुर थाना बिलसंडा गाली-गलौज करने लगे।जब प्रेमपाल ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। शोर सुनकर बीच-बचाव करने आई उसकी पत्नी सोनी देवी के साथ भी मारपीट की गई। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकेश, अनिल और अजयपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |