Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

रुद्रपुर: फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट से भड़काऊ पोस्ट, पुलिस से कार्रवाई की मांग


रुद्रपुर। सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट बनाकर भड़काऊ और आपत्तिजनक पोस्ट प्रसारित करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में एक स्थानीय निवासी ने थाने में लिखित शिकायत देकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत के अनुसार, किसी अज्ञात व्यक्ति ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर एक फर्जी (थ्ंाम) अकाउंट बनाकर उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नाम का दुरुपयोग किया। आरोप है कि इस फर्जी अकाउंट से एक विशेष समुदाय को निशाना बनाते हुए भड़काऊ टिप्पणियां पोस्ट की गईं, जिससे सामाजिक सौहार्द बिगड़ने की आशंका है।

प्रार्थी का कहना है कि उक्त पोस्ट में यह दर्शाने की कोशिश की गई कि जैसे संबंधित नेता द्वारा आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया गया हो, जबकि वास्तविकता में ऐसा कोई बयान नहीं दिया गया। शिकायतकर्ता ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में स्वयं गणेश गोदियाल से संपर्क किया, जिन्होंने ऐसे किसी भी पोस्ट या बयान से साफ इनकार किया और इसे उनकी छवि खराब करने की साजिश बताया।

शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि “नमन सितारगंज” नामक एक स्थानीय न्यूज चैनल ने बिना सत्यापन किए इस फर्जी पोस्ट को अपने प्लेटफॉर्म पर प्रसारित कर दिया, जिससे मामला और अधिक संवेदनशील हो गया। इससे समाज में भ्रम और तनाव की स्थिति पैदा हो सकती है।

प्रार्थी ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच कर फर्जी अकाउंट संचालित करने वाले व्यक्ति की पहचान की जाए और उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही, बिना सत्यापन के भ्रामक खबरें प्रसारित करने वाले माध्यमों पर भी उचित कार्रवाई की मांग की गई है।

पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कदम उठाने की बात कही है।

इस मामले में अब कई स्थानीय लोग सामने आए हैं, जिनमें प्रमुख रूप से तिलक राज बेहड, राजकुमार ठुकराल, संजय जुनेजा, ममता रानी, ममता हालदार, राजवीर सिंह, सुखवंत सिंह, सुनील चुग, संजीव गुप्ता, विकास बंसल, संजय ठुकराल, परिमल राय, अर्जुन विश्वास, प्रेमानंद महाजन, प्रीति साना, उमा सरकार, मोनिका ढाली, मानस बैरागी, असित बाला, किशोर हालदार, विकास मल्लिक, सत्यम राय, मनीष गिरी, राकेश अधिकारी, गौतम मंडल, अशोक राय, रमन विश्वास, जयदेव मदक, खगोपती विश्वास, संजय आइस, विकास विश्वास, पवन बिष्ट, तरुण नेगी, पिंटू गांगुली, जितेश शर्मा, सौरभ शर्मा, प्रवेश कुरैशी, भीम ठुकराल, अशोक ठुकराल, मोहन भारद्वाज, दिनेश पंत, शिशुपाल सिंह, विजय यादव, चैधरी ओमपाल सिंह और सुरेंद्र गुप्ता शामिल हैं।

सभी ने संयुक्त रूप से मांग की है कि फर्जी अकाउंट संचालित करने वाले व्यक्ति की पहचान कर उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही, बिना सत्यापन के भ्रामक खबरें प्रसारित करने वाले माध्यमों पर भी कार्रवाई की मांग की गई है।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है और जल्द ही उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |