जमालपुर/मिर्जापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही तथा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री पर अंकुश लगाते हुए तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षकध्थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये हैं।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में रविवार को उप-निरीक्षक जय प्रकाश यादव मय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के सूचना के आधार पर थाना जमालपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम सरसा से एक अभियुक्त मु०तौफिक पुत्र स्व0 इदू निवासी ग्राम रमईपट्टी थाना को0देहात जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 850 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना जमालपुर पर एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तों को जेल भेजा गया।
