Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः पुलिस का यू-टर्न रू सीसीटीवी फुटेज एवं साक्ष्य के वाउजूद जाँच को प्रभावित करने का कर रही भरसक प्रयास


लखनऊ। राजधानी के थाना गोमती नगर पुलिस की कार्यशैली पर एक बार फिर सांवलिया निशान लग रहा है। पीड़ित महेश सिंह ने मीडिया से रूबरू होकर अपनी प्रताड़ना की विस्तृत जानकारी साझा करते हुये उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित महेश ने बताया गई उसके पड़ोसी ने बीते 14 अप्रैल को चापड़ लेकर घर मे घुस कर उसके बच्चे पर जानलेवा हमला करने का प्रयास किया था जिसको लेकर थाना गोमतीनगर मे पीड़ित द्वारा मुकदमा लिखे जाने की तहरीर भी दी गई थी साथ ही पुलिस को घटना से सम्बन्धित साक्ष्य तथा सीसीटीवी फुटेज भी दे दी जाति है परन्तु पुलिस द्वारा दो दिनों तक विपक्षियों के खिलाफ कोई वैधानिक कार्रवाई नही की जाती है। इसी दो दिनों मे विपक्षी ने 18 अप्रैल को एक इंदु नाम की महिला से थाने मे उलटे पीड़ित महेश के खिलाफ शराब पीकर महिलाओ से गाली गलौच करने का मुकदमा लिखवा दिया गया। जिसके उपरान्त थाना गोमतीनगर पुलिस का पीड़ित को प्रताड़ित करने का कार्य शुरु होता है। गोमती नगर थाना पुलिस पहले पीड़ित द्वारा लिखवाये मुकदमे मे जिसमे उसके बच्चे पर जानलेवा हमला किया जाता उस पर कोई करवाई नही करती बल्कि उस पर लीपापोती करने को उतारू है।वही विपक्षी द्वारा षड़यंत्र रचित इंदु नामक महिला द्वारा लिखवाया गया मुकदमे पर पुलिस जी जान से जांच करने मे जुटी है जिसके सम्बन्ध मे पुलिस के पास साक्ष्य भी नही उयलब्ध है,बस फर्जी बयानो के चलते उलटे पीड़ित को थाने बुलाने पर अड़ी है। पीड़ित महेश एवं उनकी पत्नी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित सभी उच्च अधिकारियों से निष्पक्ष जांच करवाने की गुहार लगाई है एवं सम्बन्धित गुनहगारो के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करने की मांग की है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |