Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः भगवान परशुराम के आदर्शों पर चलें- अनुराग प्रजापति


अमेठी। समाजवादी पार्टी की विधायक महराजी प्रजापति के जनसंपर्क कार्यालय पर भगवान परशुराम की जयंती धूमधाम से मनाई गई। सैकड़ों ब्राह्मणों की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम को पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति के परिवार की ओर से बड़े सियासी संकेत के रूप में देखा जा रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता हनुमानगढ़ी मंदिर भरतनगर रामगंज के महंत सरजूदास शास्त्री ने की, जबकि संचालन पं. सुभाष चंद्र मिश्र ने किया। विधायक महराजी प्रजापति ने भगवान परशुराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजन हुआ। विधायक ने पूर्व मंत्री के समय से जुड़े कार्यकर्ताओं व ब्राह्मण समाज के लोगों को अंगवस्त्र व शॉल देकर सम्मानित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि समाज को भगवान परशुराम के आदर्शों पर चलना चाहिए। वहीं विधायक प्रतिनिधि अनुराग प्रजापति ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग मौका मांग रहे हैं, उन्हें अपने पुराने कार्यों का हिसाब देना चाहिए। कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |