Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः ब्राह्मण कल्याण संस्थान द्वारा निकाली गयी शोभायात्रा


अमेठी। भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम की जयंती के शुभ अवसर पर ब्राह्मण कल्याण संस्थान अमेठी द्वारा अमेठी-मुंशीगंज रोड पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और गणमान्य लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन संस्थान के संस्थापक पं. अनिल शुक्ल एवं फणींद्र भूषण मिश्र के नेतृत्व में किया गया। शोभायात्रा में श्री अमरेंद्र सिंह ‘पिन्टू’ के निर्देशानुसार क्षेत्र के अनेक प्रमुख लोग शामिल हुए। इस दौरान ब्राह्मण कल्याण संस्थान के जिलाध्यक्ष गिरीश तिवारी, प्रधान संघ अध्यक्ष अरविंद शुक्ल, पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा अजय तिवारी, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता गिरजा शंकर शुक्ल, राकेश पांडेय, दिनेश मिश्र, देव प्रकाश पाण्डेय, जिला पंचायत सदस्य जगन्नाथ पांडेय, अधिवक्ता अखिलेश शुक्ल, दद्दू मिश्र, प्रधान भवसिंहपुर रज्जू उपाध्याय, महेश सोनी, सुशील जायसवाल, विवेक मिश्र (प्रधान प्रतिनिधि घाघूघार) सहित क्षेत्र के तमाम गणमान्य एवं संभ्रांत लोग उपस्थित रहे। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान परशुराम के जयघोष लगाए, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चैबंद रही। थाना प्रभारी रवि सिंह ने पुलिस बल के साथ पूरी यात्रा में मौजूद रहकर व्यवस्था संभाली और सकुशल शोभायात्रा का समापन कराया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |