Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

शुकुलबाजार: पृथ्वी दिवस पर संगोष्ठी! जल संरक्षण व वृक्षारोपण का संकल्प


शुकुलबाजार/अमेठी। पृथ्वी दिवस पर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में राधा फाउंडेशन के तत्वावधान में “हमारी शक्ति, हमारा ग्रह” विषय पर संगोष्ठी हुई। वक्ताओं ने प्राकृतिक संसाधनों के अंधाधुंध दोहन, जल संकट और पेड़ों की कटाई पर चिंता जताई। संस्थान अध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव ने पर्यावरण संरक्षण को सामूहिक जिम्मेदारी बताया।  संस्था अध्यक्ष ने कहा कि आज हम सभी यहां पृथ्वी दिवस 2026 के पावन अवसर पर एकत्रित हुए हैं। यह दिन हमें हमारी धरती, हमारी ष्मांष् के प्रति हमारे कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का स्मरण कराता है। पृथ्वी हमें जीवन देती है, संसाधन देती है, और हमें सुरक्षित आश्रय प्रदान करती है। इसलिए इसका संरक्षण करना हम सभी का प्रथम कर्तव्य है। आज के समय में बढ़ता प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन, वनों की कटाई और प्राकृतिक संसाधनों का अंधाधुंध दोहन हमारे पर्यावरण के लिए गंभीर खतरा बन चुका है। यदि हम अभी नहीं जागे, तो आने वाली पीढ़ियों को एक असुरक्षित और असंतुलित पर्यावरण का सामना करना पड़ेगा। राधा फाउंडेशन का उद्देश्य समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाना और लोगों को सतत विकास की दिशा में प्रेरित करना है। हम सभी को छोटे-छोटे प्रयासों से बड़े बदलाव लाने की आवश्यकता है अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना, प्लास्टिक का उपयोग कम करना, जल और ऊर्जा का संरक्षण करना। प्रधानाचार्य शशिकला पटेल ने जल संरक्षण और वर्षा जल संचयन पर जोर दिया। निदेशक विनोद पांडेय ने कहा कि वृक्षों की कटाई से जलवायु व भूजल स्तर प्रभावित हो रहा है। ग्राम प्रधान सुरजीत यादव ने जल स्रोतों के संरक्षण की आवश्यकता बताई, वहीं पत्रकार केशव बाजपेयी ने जनजागरूकता पर बल दिया। कार्यक्रम में छात्राओं को पृथ्वी संरक्षण की शपथ दिलाई गई और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया गया। संगोष्ठी में पर्यावरण संरक्षण के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। अंत में वृक्षारोपण व जागरूकता रैली निकालकर “हमारी शक्ति, हमारा ग्रह” का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को पृथ्वी दिवस की शपथ दिलाई गई तथा सेमिनार में पर्यावरण संरक्षण के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। राधा फाउंडेशन द्वारा छात्राओं को पर्यावरण अनुकूल बैग और पोस्टर वितरित किए गए।  वृक्षारोपण संग  जागरूकता रैली निकालकर “हमारी शक्ति, हमारा ग्रह” का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया। इस दौरान पृथ्वी पाल यादव, राम हेत पाल,कार्यक्रम का संचालन शिक्षा का मालती ने किया। उप प्रधानाचार्य आशा सिंह शिक्षिका द्विवेदी सहित तमाम विद्यालय की शिक्षिकाएं मौजूद रही।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |