Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

मुसाफिरखाना: दर्दनाक हादसे मे मासूम की मौत


मुसाफिरखाना/अमेठी। कोतवाली क्षेत्र के पूरे काजिम अली गांव में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। प्राइवेट ग्रो विथ सक्सेस स्कूल जाने के लिए निकला था की रोड पर स्कूल  बस की चपेट में आकर 3 वर्षीय मासूम मोहम्मद उज्जैथ (पुत्र मोहम्मद जमाल) की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बच्चा अपने जीवन में पहली बार स्कूल जाने के लिए घर से निकला था, लेकिन रास्ते में ही हादसे का शिकार हो गया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने आरोप लगाया है कि बस चालक मोहम्मद फैजान (पुत्र मोहम्मद नौशाद) ने पुरानी खानदानी रंजिश के चलते जानबूझकर बच्चे को कुचल दिया। इस आरोप के बाद गांव में आक्रोश फैल गया। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया था, हालांकि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने मामले में अभियोग पंजीकृत कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। चालक का ब्रेथ एनालाइजर से परीक्षण भी कराया गया, जिसमें शराब सेवन की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की हर पहलू से गहन जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |