Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: पुस्तकालय संघ के भवन एवं सार्वजनिक पुस्तकालय का लोकार्पण - पवन सिंह


लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुस्तकालय संघ के भवन एवं सार्वजनिक पुस्तकालय का लोकार्पण उ.प्र. पुस्तकालय संघ लखनऊ के भवन एवं सार्वजनिक पुस्तकालय का लोकार्पण समारोह मिर्जापुर, जानकीपुरम विस्तार में मुख्य अतिथि पवन सिंह चैहान, विशिष्ट अतिथि योगेश शुक्ला, विधायक, बीकेटी, पूर्व अध्यक्ष प्रो. यू सी शर्मा, अध्यक्ष केंद्रीय कार्यकारिणी प्रो. एम पी सिंह, महामंत्री विनोद कुमार मिश्र, मंत्री लखनऊ शाखा कुँवर अभिषेक प्रताप, क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों एवं पुस्तकालय विधा से जुड़े सैंकड़ों की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ। मुख्य अतिथि पवन सिंह चैहान ने कहा कि जो पुस्तकों से प्रेम करते हैं, उनकी दशा एवं दिशा सदैव सकारात्मक रहती है और वही समाज में परिवर्तन की लाते हैं। विशिष्ट अतिथि योगेश शुक्ला ने कहा कि पुस्तकालय से ही बौद्धिक विकास एवं नैतिक मूल्यों का विकास होता है। बिना सड़क के चला जा सकता है लेकिन पुस्तकों बिना जीवन असम्भव है। अध्यक्ष प्रो. एम पी सिंह ने बताया कि एक अच्छा पाठक ही अच्छा नेतृत्वकर्ता बन सकता है। महामंत्री विनोद कुमार मिश्र ने यूपीएलए की विकास यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा कि समाज के लिए सदैव कार्य करता है और आगे भी करता रहेगा। उन्होंने मुख्य अतिथि से उ.प्र.  सार्वजनिक पुस्तकालय अधिनियम-2006 को लागू करवाने का आग्रह कर कहा कि यदि यह अधिनियम लागू हो जाए तो प्रदेश में शिक्षा का स्तर बढ़ेगा।

कार्यक्रम में दो शिक्षाविदों डॉ. शीलवन्त सिंह एवं डॉ. आर के प्रजापति का सम्मान मंच संचालन उपाध्यक्ष डॉ. मनीष कुमार बाजपेयी ने किया और आए हुए समस्त अतिथियों का आभार प्रकट किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |