Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः युवती की मां ने युवक पर बेटी संग छेड़छाड़ धमकी का लगाया आरोप , मुकदमा दर्ज


आलमबाग। कृष्णा नगर कोतवाली इलाके में रहने वाली एक युवती की मां ने युवक पर पुत्री संग छेड़छाड़ धमकी का आरोप लगाया है। कृष्णा नगर कोतवाली प्रभारी पी.के. सिंह ने बताया थाना क्षेत्र के मधुवन नगर में रहने वाली युवती की मां के अनुसार 

बीते 16 अप्रैल की शाम करीब आठ बजे राजाजी पुरम निवासी रजा अब्बास पुत्र सहजाद रजा उनकी पुत्री के साथ छेड़छाड़ करने के साथ उसे धमका रहा था। आरोप है कि आरोपी पहले भी उनकी बेटी पर मिलने का दबाव बना परिवार को लगातार परेशान करता था। जिसके चलते उन्होंने स्थानीय कृष्णा नगर पुलिस से लिखित नामजद शिकायत की है। पुलिस के अनुसार पीड़ित युवती के मां की शिकायत पर छेड़छाड़ धमकी की धारा में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई किया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |