Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

उत्तराखंड: शंकराचार्य चैक का बदलेगा स्वरूप! आदि शंकराचार्य की प्रतिमा गंगा तट पर होगी स्थापित


हरिद्वार। हरिद्वार शहर के प्रमुख शंकराचार्य चैक का स्वरूप अब पूरी तरह बदलने जा रहा है। चैराहे के मध्य स्थापित जगतगुरु आदि शंकराचार्य जी की प्रतिमा को गंगा तट पर भव्य एवं दिव्य स्वरूप में स्थापित किया जाएगा। इसके लिए रविवार को विधिवत भूमि पूजन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

शंकराचार्य चैक से छह प्रमुख मार्ग विभिन्न दिशाओं में निकलते हैं। चैराहे के मध्य स्थित प्रतिमा और ऊपर से दिल्लीदृदेहरादून फ्लाईओवर बनने के बाद यहां यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। इसी को देखते हुए हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण ने आगामी कुंभ मेले के दृष्टिगत प्रतिमा को स्थानांतरित करने और पूरे चैक के सौंदर्यीकरण का निर्णय लिया है।

भूमि पूजन कार्यक्रम में निर्वाण पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी विशोकानंद भारती जी महाराज, महानिर्वाणी अखाड़ा के सचिव श्री रवींद्र पुरी जी महाराज सहित कई अखाड़ों के महामंडलेश्वर एवं संत-महात्मा मौजूद रहे। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री श्री मदन कौशिक भी शामिल हुए।

इस अवसर पर नगर आयुक्त श्री नंदन कुमार, हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण के सचिव श्री मनीष कुमार सिंह, उद्यान अधिकारी श्री आशाराम जोशी, सहायक अभियंता श्रीमती वर्षा, पार्षद श्री अनुज कुमार सहित अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

अधिकारियों ने बताया कि यह कार्य संत समाज के आशीर्वाद और माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड के निर्देशों के अनुरूप किया जा रहा है। प्राधिकरण की उपाध्यक्ष श्रीमती सोनिका के मार्गदर्शन में चैक का आधुनिक एवं आकर्षक विकास किया जाएगा।

परियोजना पूरी होने के बाद जहां एक ओर शंकराचार्य चैक अधिक व्यवस्थित और सुंदर दिखाई देगा, वहीं दूसरी ओर यातायात भी सुचारु होगा, जिससे आमजन और श्रद्धालुओं को राहत मिलेगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |