लखनऊ । प्रगतिशील ब्राह्मण कल्याण समिति के तत्वावधान में वृन्दावन योजना, सेक्टर-6 स्थित परशुराम चैक पर भगवान परशुराम जन्मोत्सव अत्यंत श्रद्धा, भक्ति एवं भव्यता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान परशुराम की प्रतिमा पर विधिवत पूजन-अर्चन एवं माल्यार्पण के साथ हुआ, जिससे पूरे परिसर में आध्यात्मिक वातावरण व्याप्त हो गया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों एवं पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। पार्षद श्रीमती रजनी अवस्थी सहित श्री प्यारे मोहन चैबे, श्री ए.पी. मिश्रा, श्री शिव प्रकाश मिश्रा, श्री सुशील कुमार पांडे, श्री किशोर मिश्रा, श्री संजीव अवस्थी, श्री के.के. शुक्ल, श्री प्रणव अग्निहोत्री, श्री अजय कुमार तिवारी, श्री अशोक कुमार पांडे, श्री एल.एन. पांडे, श्री विनोद कुमार दुबे, श्री अनिल कुमार दुबे, श्री दिनेश पांडे, श्री आदित्य ओझा, श्री प्रदीप चतुर्वेदी, श्री अतुल मिश्रा, श्री आलोक मिश्रा, श्री पदम रंजन भट्ट, श्री बिपिन सिंह, श्री सोनू तिवारी, श्री रजत अवस्थी, श्री राकेश उपाध्याय एवं श्री आर.के. तिवारी सहित अनेक सम्मानित जनों ने भगवान परशुराम की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
संगठन के मीडिया प्रभारी श्री अनिल कुमार दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि सरोजनीनगर के लोकप्रिय विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के सौजन्य से परशुराम चैक पर भगवान परशुराम की भव्य प्रतिमा की स्थापना कराई गई है। साथ ही चैक का आकर्षक एवं सुसज्जित सौंदर्यीकरण कर इसे लखनऊ के एक विशिष्ट एवं अविस्मरणीय स्थल के रूप में विकसित करने का संकल्प लिया गया है, जिससे क्षेत्र की सुंदरता एवं गरिमा में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। उन्होंने यह भी बताया कि इसी पावन स्थल पर प्रतिवर्ष भगवान परशुराम जन्मोत्सव का आयोजन निरंतर किया जाएगा।
परशुराम चैक के सौंदर्यीकरण एवं विकास कार्यों से क्षेत्रवासियों में अत्यंत हर्ष एवं उत्साह का वातावरण है। स्थानीय निवासियों ने विधायक सरोजनीनगर के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इस पहल को क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताया।
कार्यक्रम के उपलक्ष्य में परशुराम चैक पर विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं एवं आगंतुकों ने प्रसाद ग्रहण किया। संपूर्ण आयोजन भक्ति, सामाजिक समरसता एवं सांस्कृतिक एकता का जीवंत उदाहरण प्रस्तुत करता रहा।
