बीसलपुर। नगर के आरबीएल पब्लिक स्कूल में सुरों भारती संगीत कला केंद्र, बीसलपुर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रतिभाशाली बच्चों को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जितेंद्र शुक्ला, शैली गुप्ता, अंकुर गुप्ता एवं समित गुप्ता द्वारा मां सरस्वती के पूजन के साथ किया गया। इसके पश्चात संस्था की प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य अवनि गुप्ता ने बच्चों को कला, क्राफ्ट एवं संगीत के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कला के माध्यम से बच्चों का सर्वांगीण विकास संभव है।
प्रतियोगिता में विभिन्न विधाओं में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पियानो में वीर गुप्ता, गिटार में आद्या गुप्ता एवं सक्षम गुप्ता, पेंटिंग में सक्षम गुप्ता, स्वर्णा गुप्ता, महिमा सिंह, आद्या, आर्ना, संकेत, अलख गुप्ता, शौर्य, देवेंद्र कौर, आव्या श्रीवास्तव एवं आर्या श्रीवास्तव विजेता रहे। वहीं आर्ट एवं क्राफ्ट में सुमन रानी, अनुप्रिया सिंह, कुसुम एवं संध्या शर्मा तथा भरतनाट्यम में स्वर्णा गुप्ता ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में विद्यालय की ओर से अलका गुप्ता एवं मनीषा गुप्ता सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं भी उपस्थित रहीं।
.jpg)