Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बीसलपुरः महिला विधेयक के विरोध में महिलाओं ने राहुल गांधी के पुतले की होली जलाई


बीसलपुर। महिला विधेयक को लेकर सदन में हुए विवाद के विरोध में नगर की महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए विपक्ष के नेता राहुल गांधी के पुतले की होली जलाई। इस दौरान महिलाओं ने जोरदार नारेबाजी कर अपना आक्रोश व्यक्त किया।

नगर के मोहल्ला दुबे की महिलाएं दुबे पुलिस चैकी के सामने एकत्रित हुईं। यहां महिलाओं ने महिला विधेयक को पारित न होने देने के लिए विपक्ष को जिम्मेदार ठहराते हुए विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद महिलाओं ने राहुल गांधी के पुतले की अर्थी बनाकर जुलूस निकाला और उसे आग के हवाले कर दिया।

प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने कहा कि महिला सशक्तिकरण से जुड़े विधेयकों को राजनीति का शिकार नहीं बनाया जाना चाहिए। उन्होंने सरकार से महिला हितों से जुड़े मुद्दों पर ठोस निर्णय लेने की मांग की।

प्रदर्शन में सुनीता गुप्ता, सुषमा कश्यप, रामवती मिश्रा, श्याम मिश्रा, मुन्नी गुप्ता, कल्पना पांडे, शांति त्रिपाठी, बबीता कश्यप सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |