Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः आलोक शुक्ला की बेटी माधुलिका ने तिवारीपुर पहिया का नाम किया रोशन


अमेठी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज द्वारा घोषित हाईस्कूल परीक्षा परिणाम 2026 में तिवारीपुर पहिया गांव की बेटी माधुलिका शुक्ला ने शानदार सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। माधुलिका ने 600 में 565 अंक प्राप्त कर 94.17 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं और अमेठी जिले की मेरिट सूची में संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया है। माधुलिका, आलोक शुक्ला एवं शोभा शुक्ला की पुत्री हैं। उन्होंने हिंदी और अंग्रेजी में 96-96 अंक, विज्ञान में 92, सामाजिक विज्ञान में 98 तथा संस्कृत में 99 अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। उनकी इस उपलब्धि से गांव तिवारीपुर पहिया में खुशी का माहौल है। परिजनों ने बताया कि माधुलिका शुरू से ही पढ़ाई के प्रति बेहद गंभीर थीं और नियमित मेहनत करती थीं। उनकी सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों के मार्गदर्शन को भी दिया जा रहा है। माधुलिका की इस उपलब्धि पर गांव के लोगों, शिक्षकों और शुभचिंतकों ने खुशी जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उनकी सफलता से क्षेत्र के अन्य छात्र-छात्राओं को भी प्रेरणा मिलेगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |