Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

हाथरसः नगर पालिका अध्यक्ष व पूर्व सांसद ने वार्ड नंबर 15 में बन रही आरसीसी सड़क का फीता काटकर किया लोकार्पण


हाथरस। नगर पालिका चेयरमैन श्वेता चौधरी नगर के विकास को लेकर लगातार प्रयासरत है, और पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी के इन्ही प्रयासों की वजह से शहर में तेजी से विकास भी हो रहा है। पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी का मानना है कि जब तक स्थानीय जनता की मूलभूत समस्याओं का समाधान नहीं होगा तबतक जनता को योजनाओं का लाभ नहीं मिल सकता, इसी क्रम में पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी ने अपने पति पूर्व सांसद राजेश दिवाकर के साथ संयुक्त रूप से नगर पालिका के वार्ड नंबर 15 में बन रही तकरीब 270 मीटर लंबी आरसीसी सड़क का फीता काटकर लोकार्पण किया। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी ने बताया कि पत्थर वाली से लेकर नगला कुंवरजी तक कि यह सड़क बिसियों सालों से बदहाल पड़ी हुई थी इस हमने चुनाव के दौरान यहां की जनता से इस सड़क को बनाने का वायदा किया था, और आज उस वादे को पूरा करते हुए इस सड़क को यहां की जनता को समर्पित कर दिया है, और आगे भी नगर पालिका हाथरस का प्रयास रहेगा कि हम लोगों की समस्याओं का निस्तारण करने के साथ ही उन्हें सरकार की योजनाओं के लाभ से लाभान्वित कर सके।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |