Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पीलीभीत: ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल में ‘नारी शक्ति वंदना’ अभियान की धूम, छात्राओं ने दिखाया हुनर और जागरूकता का दम! मानव श्रृंखला, शौर्य प्रदर्शन से लेकर वाद-विवाद व पोस्टर प्रतियोगिता तक महिला सशक्तिकरण का गूंजा संदेश


पीलीभीत। जिला विद्यालय निरीक्षक के निर्देशानुसार ‘नारी शक्ति वंदना’ अभियान के अंतर्गत ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल, विविध कार्यक्रमों का सफल एवं भव्य आयोजन किया गया। पूरे आयोजन के दौरान विद्यालय परिसर महिला सशक्तिकरण के संदेशों से गूंजता रहा।

कार्यक्रमों की शुरुआत 16 अप्रैल को ‘नारी शक्ति मानव श्रृंखला’ के निर्माण से हुई, जिसमें छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने एकजुट होकर समाज में नारी सम्मान और समानता का संदेश दिया। इसके बाद 17 अप्रैल को आयोजित शौर्य प्रदर्शन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में एनसीसी, स्काउट एवं गाइड की छात्राओं ने अनुशासन, साहस और आत्मविश्वास का शानदार प्रदर्शन कर सभी को प्रभावित किया।

सोमवार को आयोजित वाद-विवाद एवं निबंध प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। ‘विकसित भारत-2047 में नारी की भूमिका’ विषय पर हुए वाद-विवाद में छात्रों ने अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हुए समाज में महिलाओं की भूमिका को रेखांकित किया। वहीं ‘सशक्त नारीदृसमृद्ध भारत’ विषय पर निबंध, कविता और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताओं में भी प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मकता का उत्कृष्ट परिचय दिया।पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में गुंजन मौर्य ने प्रथम, अनन्या राणा ने द्वितीय और जारा सलीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। हिंदी निबंध प्रतियोगिता में मानवी गंगवार प्रथम, आश्टिका द्वितीय तथा विनीता तृतीय स्थान पर रहीं। अंग्रेजी निबंध प्रतियोगिता में आयरा अल्वी ने प्रथम, आयुषी शर्मा ने द्वितीय और आयुषी राणा ने तृतीय स्थान हासिल किया।

विद्यालय की प्रधानाचार्या पूजा छाबड़ा ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में नारी सम्मान, समानता और जागरूकता की भावना को सुदृढ़ करते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों के उत्साह, अनुशासन और रचनात्मकता की सराहना की।समापन अवसर पर विद्यालय परिवार ने ‘नारी शक्ति वंदना’ अभियान के उद्देश्यों को सार्थक करते हुए समाज में महिला सशक्तिकरण का मजबूत संदेश दिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |