Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

मिर्जापुर: साइबर सेल टीम द्वारा पीड़ित के खाते में कराया गया वापस


मिर्जापुर। वेद प्रकाश तिवारी निवासी गोसाईपुर थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर द्वारा छब्त्च् पोर्टल पर 10,000- गलती से किसी अज्ञात व्यक्ति के खाते में ट्राँसफर हो जाने के संबंध में शिकायत दर्ज करायी गयी। उक्त के सम्बन्ध में थाना विन्ध्याचल पर प्राप्त सूचना के आधार पर जांच प्रारम्भ की गई। 

अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना विन्ध्याचल साइबर सेल टीम द्वारा उपरोक्त जाँच के दौरान उपरोक्त घटना से सम्बन्धित सम्पूर्ण धनराशि 10,000ध्-को पीड़िता के खाते में वापस कराए गये। पैसे खाते में प्राप्त होने पर आवेदक द्वारा थाना पर उपस्थित होकर मीरजापुर पुलिस के पुलिस उच्चाधिकारी एवं थाना विन्ध्याचल साइबर सेल टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया गया। आवेदक को साइबर जागरुकता अभियान के तहत साइबर सम्बन्धी होने वाली ठगी से जागरुक किया गया व और भी लोगों को उनके द्वारा साइबर ठगी से सावधान रहने हेतु बताये जाने की बात बताई गई।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |