Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः पानी को लेकर बदइंतजामी, एक ओर बर्बादी तो दूसरी ओर प्यासे मरीज


अमेठी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अमेठी में पानी की व्यवस्था पूरी तरह चरमराई नजर आ रही है। यहां एक तरफ टंकी ओवरफ्लो होकर पानी सड़क पर बह रहा है, जिससे भारी बर्बादी हो रही है, वहीं दूसरी ओर अस्पताल में आने वाले मरीज और उनके तीमारदार पीने के पानी के लिए परेशान हैं। जानकारी के अनुसार, सीएचसी परिसर में लगी पानी की टंकी भर जाने के बाद भी सप्लाई बंद नहीं की जाती, जिसके कारण लगातार पानी बहकर बाहर सड़क तक पहुंच रहा है। इससे न केवल पानी की बर्बादी हो रही है, बल्कि रास्ते में जलभराव जैसी स्थिति बन गई है, जिससे लोगों को आने-जाने में भी दिक्कत हो रही है। वहीं, अस्पताल में लगे आरओ और फ्रीजर सिस्टम भी सही से काम नहीं कर रहे हैं। फ्रीजर लगा होने के बावजूद ठंडा पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है, जिससे गर्मी में मरीजों और तीमारदारों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। कई लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह समस्या काफी समय से बनी हुई है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। एक ओर पानी की बर्बादी और दूसरी ओर पीने के पानी की किल्लतकृयह स्थिति अस्पताल की लचर व्यवस्था को उजागर करती है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस समस्या का जल्द समाधान कराया जाए, टंकी से हो रही पानी की बर्बादी रोकी जाए और आरओ-फ्रीजर को दुरुस्त कर मरीजों को साफ व ठंडा पेयजल उपलब्ध कराया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |