Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः पानी पूरी विक्रेता की संदिग्ध मौत, इलाके में सनसनी


अमेठी। कोतवाली क्षेत्र में पानी पूरी का ठेला लगाने वाले एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान जालौन जनपद के दशहरी गांव निवासी गुड्डू पुत्र हरिराम के रूप में हुई है, जो अमेठी में रहकर रोजी-रोटी कमाता था।बताया गया कि गुड्डू अविवाहित था और परिवार में उसकी मां व दो भाई हैं। वह पिछले करीब दो वर्षों से अपने दूर के रिश्तेदार मोहित के साथ महमूदपुर स्थित फायर ब्रिगेड के पास एक मैरिज लॉन के नजदीक किराए के कमरे में रह रहा था। यहीं से वह पानी पूरी तैयार कर बाजार में बेचता था। करीब एक महीने पहले ही वह अपने घर से वापस अमेठी लौटा था।मोहित के अनुसार, बुधवार रात गुड्डू शराब के नशे में कमरे पर लौटा था। इसी दौरान उसे चक्कर आया और वह संतुलन खो बैठा, जिससे वह फर्श पर सिर के बल गिर पड़ा। गिरने से उसके सिर के पीछे गंभीर चोट लग गई और खून बहने लगा। घटना के बाद परिजनों को सूचना दी गई और कमरे पर ही डॉक्टर बुलाकर प्राथमिक उपचार कराया गया।गुरुवार सुबह जब काफी देर तक गुड्डू नहीं जागा, तो 108 एंबुलेंस की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमेठी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। दोपहर करीब 1.30 बजे पंचायतनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। अमेठी कोतवाली प्रभारी रवि सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों के आने का इंतजार किया जा रहा था, लेकिन विलंब होने के कारण शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल परिजन जालौन से अमेठी के लिए रवाना हो चुके हैं और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |