मुसाफिरखाना: ट्रक और सवारी पिकअप की भिड़ंत, एक की मौत
April 16, 2026
मुसाफिरखाना/अमेठी। कोतवाली अंतर्गत पूरे प्रेम शाह हाईवे क्रॉसिंग के पास मुसाफिरखाना से जा रही सवारी पिकअप हाईवे से सुल्तानपुर की तरफ से आ रही ट्रक ने मारी टक्कर जिससे उसे पर सवार चार लोग घायल हो गए तथा एक व्यक्ति साइकिल से जा रहा था जिसकी मौत हो गई प्राप्त जानकारी के अनुसार रामपुर लोक राय कोतवाली मुसाफिरखाना निवासी जगनारायण यादव उम्र लगभग 55 वर्ष जो बाजार से अपने घर जा रहा था तभी एक पिकअप सवारी बैठ कर सुल्तानपुर लखनऊ हाईवे पर चल रहा था कि सुल्तानपुर की तरफ से आ रही है ट्रक ने पिकअप को टक्कर मार दी तथा टक्कर लगने पर पिकअप के अंदर बैठे चार लोगों के गंभीर रूप से घायल हो गए और वहीं पर जा रहा है साइकिल सवार को टक्कर लगने से मौत हो गई पुलिस मौके पर पहुंचकर सबको सीएससी मुसाफिरखाना ले गई जहां पर साइकिल सवार जगनारायण यादव को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया तथा घायलों में दो लोगों की हालत खराब होने के बाद जिला अस्पताल सुल्तानपुर रेफर कर दिया तथा दो का प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया पुलिस 100 को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा यातायात बहाल कराया है मृतक की सूचना पाकर मृतक के घर और गांव में कोहराम मचा हुआ है।
.jpg)