Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पीलीभीत: जनपद में कटना नदी पुनरुद्धार कार्य का शुभारंभ, बंगाली समुदाय को जल्द मिलेगा भौमिक अधिकार! मरौरी ब्लॉक में पूजा-अर्चना के साथ शुरू हुआ अभियान, जल संरक्षण और पर्यावरण सुधार पर जोर


पीलीभीत। जनपद के विकास खंड मरौरी में जल संरक्षण एवं पर्यावरण सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए कटना नदी के पुनरुद्धार कार्य का विधिवत पूजन कर शुभारंभ किया गया। यह कार्यक्रम ग्राम पंचायत कंजा हरैया एवं अजीतपुर पटपरा में आयोजित हुआ, जिसमें ब्लॉक प्रमुख सभ्यता वर्मा, जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह, मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र कुमार श्रीवास, उप जिलाधिकारी श्रद्धा सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्लॉक प्रमुख सभ्यता वर्मा ने कहा कि नदियों का पुनरुद्धार जल स्तर को बढ़ाने के साथ-साथ किसानों और वन्यजीवों के लिए भी लाभकारी साबित होगा। उन्होंने बताया कि इस परियोजना के तहत कटना नदी का गहरीकरण एवं पुनर्जीवन किया जाएगा और ग्रामीणों से इसमें सहयोग की अपील की।जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने इसे मरौरी क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताते हुए कहा कि यह पहल प्राकृतिक धरोहर को सहेजने की दिशा में अहम कदम है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें, ताकि नदी को उसके पुराने स्वरूप में वापस लाया जा सके।

जिलाधिकारी ने बंगाली समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि जल्द ही उन्हें उनकी जमीन का भौमिक अधिकार मिलने जा रहा है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा इस संबंध में अध्यादेश जारी कर दिया गया है और अब तहसील स्तर पर औपचारिकताएं पूरी कर पट्टा वितरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री का क्षेत्र में शीघ्र आगमन संभावित है, ऐसे में क्षेत्रवासियों को उनका भव्य स्वागत करना चाहिए, ताकि सरकार द्वारा किए गए इस ऐतिहासिक निर्णय के प्रति आभार प्रकट किया जा सके।कार्यक्रम के अंत में जिलाधिकारी ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए नदी पुनर्जीवन अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |