जगदीशपुर: सडक दुर्घटना में दो की मौत, तीन घायल
April 20, 2026
जगदीशपुर/अमेठी। अलग-अलग थानाक्षेत्रों में हुई सड़क दुर्घटना में जहां दो की मौत हो गई तीन गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें उपचार हेतु सी एच सी अस्पताल में भर्ती कराया गया। कमरौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत गढ़ा मोड़ के पास हाइवे पर बीती रात घटना उस समय घटी जब पूरे कलान्दर,अचल पुर थाना जामों निवासी विजय भान की बाईक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई जिससे सुरज कुमार निवासी पुरे तिवारी पलिया पश्चिम थाना कमरौली दोनो को काफी चोटे आई। घायलों को उपचार हेतु सीएच सी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने विजय भान को मृत्यु घोषित कर दिया। वहीं दूसरी घटना थाना क्षेत्र जगदीशपुर के अंतर्गत अयोध्या रायबरेली मार्ग पर स्थित लाला का पुरवा गांव के समीप घटना उस वक्त घटी जब बाईक सवार तीन लोगों को डंफर ने टक्कर मार दिया जिससे दुर्गेश कुमार उम्र 26 वर्ष निवासी शंकर गंज थाना मोहन गंज की मौके पर मौत हो गई। विशाल अलीगंज थाना मोहन गंज, सत्यम निवासी शंकर गंज थाना उपरोक्त को उपचार हेतु सीएच सी भर्ती कराया गया घटना स्थल पर पहुंचीं पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम हेतु जिला भेजा। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि डंफर कों कब्जे में लेकर मामले की छानबीन जारी है।
.jpg)