Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः आरसीसी सड़क पर बच्चों का चलना दूभर


अमेठी। नगर क्षेत्र के रामलीला मैदान के पास बनी आरसीसी सड़क इन दिनों लोगों, खासकर स्कूली बच्चों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। सड़क के किनारे मिट्टी तो डाल दी गई है, लेकिन उसे समतल नहीं किया गया, जिससे जगह-जगह गड्ढे और ऊबड़-खाबड़ स्थिति बनी हुई है।सड़क के बगल में स्थित शिव प्रताप इंटर कॉलेज और जीजीआईसी इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राएं रोजाना इसी मार्ग से आवागमन करते हैं। छुट्टी के समय बड़ी संख्या में बच्चों की आवाजाही होती है, ऐसे में असमतल किनारों के कारण छोटे-छोटे बच्चे साइकिल समेत गड्ढों में फंस जाते हैं और उन्हें निकलने में काफी परेशानी उठानी पड़ती है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिया गया है, जिससे स्थिति और खराब हो गई है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि स्कूल छुट्टी के समय वहां किसी प्रकार की प्रशासनिक निगरानी या व्यवस्था मौजूद नहीं रहती, जिससे बच्चों की सुरक्षा पर खतरा बना रहता है।क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क किनारे डाली गई मिट्टी को जल्द से जल्द समतल कराया जाए और बच्चों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं, ताकि आवागमन सुगम और सुरक्षित हो सके।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |