अमेठीः शौंचालय बदहाल, दुर्गंध से लोग परेशान
April 20, 2026
अमेठी। तहसील परिसर में स्थित सार्वजनिक शौचालय की हालत बेहद खराब बनी हुई है। शौचालय में चारों ओर गंदगी का अंबार लगा है और मूत्र भरा रहने के कारण उठने वाली तेज दुर्गंध से आमजन परेशान हैं। स्थिति इतनी खराब है कि वहां से गुजरने वाले लोगों को मुंह पर कपड़ा बांधकर निकलना पड़ता है। तहसील में रोजाना सैकड़ों की संख्या में वादकारी, अधिवक्ता और आमजन आते हैं, लेकिन शौचालय की नियमित सफाई न होने से उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार संबंधित अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इससे प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। लोगों ने मांग की है कि शौचालय की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए और स्वच्छता व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त किया जाए, ताकि तहसील आने वाले लोगों को राहत मिल सके।
