कन्नौज। उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कन्नौज के तत्वाधान मे आगामी दिनांक 09.05.2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाये जाने उद्देश्य से जनपद न्यायाधीश ध् अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कन्नौज नरेन्द्र कुमार झा के निर्देश के अनुक्रम उक्त लोक अदालत मे अधिक से अधिक वादों का निस्तारण किये जाने नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालतध्अपर जिला जज प्रथम द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक आहुत की गयी। नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत रावेन्द्र कुमार द्विवेदी द्वारा नोडल अधिकारी प्रशासनिक विभाग अपर जिलाधिकारी विजय कुमार मिश्रा नोडल अधिकारी पुलिस विभाग अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार विद्युत विभाग से अधिशाषी अभियन्ता मगन सिंह एवं ए०डी०एम० बैंक ऑफ इण्डिया एवं उनके प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर उपस्थित सभी अधिकारियों से आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु प्रशासन द्वारा चिन्हित वादों पर विचार विमर्श किया गया।
बैठक मे प्रशासन की तरफ से उपस्थित नोडल अधिकारी विजय कुमार मिश्रा द्वारा आगामी लोक अदालत मे निस्तारण हेतु प्रशासन द्वारा चिन्हित प्रस्तावित कुल 59490 वादों की अद्यतन सूची प्रस्तुत की गयी जिसके अवलोकन उपरान्त नोडल अधिकारी द्वारा बैठक मे उपस्थित सभी समस्त प्रशानिक अधिकारियों को आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत मे अधिक से अधिक वादों के निस्तारण कराये जाने हेतु चिन्हित किये जाने के निर्देश जारी कर बैंको की ऋण वसूली मामलों हेतु विशेष अभियान चलाये जाने तथा समस्त नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारियों को लोक अदालत का व्यापक प्रचार-प्रसार किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
