Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

मिर्जापुर : महिला अभिभावक के द्वारा टीसी मागने पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक के द्वारा दी गई भद्दी-भद्दी गालियाँ! तहरीर पर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी


राजगढ़/मिर्जापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के नदीहार बाजार में स्थित वाल विकास विद्यालय में अभिभावक के द्वारा टीसी कटाने को लेकर प्रधानाध्यापक के द्वारा भद्दी-भद्दी गालियाँ दी गई। महिला अभिभावक क्षुब्ध होकर थाने पर तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। तहरीर के अनुसार अनिता श्रीवास्तव पत्नी पप्पू श्रीवास्तव निवासी नदीहार का आरोप कि बेटी,श्रेया व रागनी नदीहार बाजार में स्थित वाल विकास विद्यालय में कक्षा दो व तीन की छात्रा है। फीस देने के बाद भी विद्यालय के प्रधानाध्यापक के द्वारा परीक्षा नहीं देने दिया गया। जब बच्चियों का नाम दूसरे विद्यालय में लिखाने के लिए टीसी लेने के लिए विद्यालय में गई तो प्रधानाध्यापक के द्वारा भद्दी-भद्दी गालियाँ दी गई। और धक्का देकर वहां से भगा दिया गया है। कार्यवाई की जाय। इस मामले पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई। इस संबंध में राजगढ़ थाना प्रभारी वेदप्रकाश पांडेय ने कहा कि महिला के तहरीर पर प्रधानाध्यापक से पूछताछ की जा रही है। दोषी पाये जाने पर कार्रवाई की जायेगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |