Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

कन्नौजः जिलाधिकारी ने फार्मर आईडी पंजीकरण कैंप का किया औचक निरीक्षण


कन्नौज। गुरुवार को जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने विकास खंड कन्नौज क्षेत्र के ग्राम बहरीन मे संचालित फार्मर आईडी पंजीकरण कैंप का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा उपस्थित कार्मिकों को निर्देशित किया कि प्रत्येक पात्र किसान की फार्मर आईडी शीघ्र शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाई जाए जिससे उन्हें शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ समय से प्राप्त हो सके।

निरीक्षण के दौरान अवगत कराया गया कि ग्राम बहरीन मे कुल 678 किसान पंजीकृत हैं। इनके सापेक्ष पूर्व मे 628 किसानों की फार्मर आईडी तैयार की जा चुकी थी। आज आयोजित कैंप मे 8 किसानों की फार्म रजिस्ट्री संपन्न की गई। इस प्रकार अब तक ग्राम मे कुल 636 किसानों की फार्मर आईडी बन चुकी है।

सत्यापन के दौरान 9 किसान मृतक पाए गए जबकि 5 किसानों के अभिलेखों मे नाम संबंधी मिसमैच पाया गया जिसे तत्काल सुधार हेतु संबंधित कार्मिकों को निर्देशित किया गया। वर्तमान मे 28 किसान ऐसे शेष हैं जिनकी फार्म रजिस्ट्रीध्फार्मर आईडी बनना बाकी है।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि शेष किसानों से व्यक्तिगत संपर्क स्थापित कर शीघ्र कैंप के माध्यम से उनकी फार्मर आईडी बनाई जाए तथा नामध्अभिलेखों मे त्रुटियों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि फार्मर आईडी किसानों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण दस्तावेज है जिसके माध्यम से उन्हें कृषि संबंधित योजनाओं अनुदानों एवं सुविधाओं का लाभ सहज रूप से प्राप्त होता है। अतः इस कार्य मे किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार्य नहीं होगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि गांव मे व्यापक प्रचार-प्रसार कर शेष किसानों को कैंप तक लाया जाए और अभियान को शीघ्र पूर्ण किया जाए। इस अवसर पर उप कृषि निदेशक संतोष कुमार सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |