Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

जामो: आधा दर्जन के अधिक प्रतिबंधित पेड़ों की हुई कटान


जामो/अमेठी। कटारी के पास में 10 पेड़ से अधिक सागौन के पेड़ प्रतिबंध काटे गये है मिली जानकारी के अनुसार बीट प्रभारी पारस नाथ दुबे ने बताया कि पेड़ों के मामले में कार्रवाई की जा रही है जुर्माना लगाया गया है  यह सभी पेड़ राम अभिलाख शुक्ला के हैं लगभग 45 हजार रुपए जमा करा दिया गया है और जमा कराया जा रहा है आगे और क्या कार्रवाई होगी उन्होंने बताया अपने उच्च अधिकारियों से जानकारी लेकर मैं जानकारी देता हूं फिलहाल अवैध पेड़ों की कटान लगभग हमेशा चलती रहती है अधिकतर मामलों में जुर्माने की कार्रवाई होती है लेकिन कभी गिरफ्तार करके जेल नहीं भेजा जाता इस मामले में रानीगंज के रहने वाले रईस ठेकेदार ने पेड़ों को कटाया है इस भीषण गर्मी में हरे प्रतिबंधित पेड़ों की कटान रोकना वन विभाग का काम है लेकिन वन विभाग इसे नहीं रोक पार्टी रहा  रईस ठेकेदार के मामले में जानकारी मिली है अधिकतर वह जामो क्षेत्र में अवैध  प्रतिबंध पेड़ों की कटान किया करता है फिलहाल इस मामले में बीट प्रभारी के अनुसार 45000 रुपए जमा किया है जुर्माना के तौर पर लेकिन अभी रसीद नहीं कटी है आज छुट्टी है अब ठेकेदार के ऊपर क्या कार्रवाई होगी यह बीट प्रभारी अभी नहीं बता पाए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |