Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

तिलोई: दलित महिला की पिटाई, मुकदमा दर्ज


तिलोई/अमेठी। शिवरतनगंज थाना पुलिस ने एक दलित महिला की पिटाई के मामले में पति-पत्नी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर कार्रवाई करते हुए जांच शुरू कर दी है।यह घटना सढ़िया मजरे सढ़िया गांव की है। गांव निवासी गयादेई पत्नी सियाराम ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह गांव के ही छविनाथ की बाग से शौच कर घर लौट रही थीं। 


इसी दौरान छविनाथ और उनकी पत्नी मालती ने उन्हें रोक लिया।आरोप है कि छविनाथ और मालती ने गयादेई को लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा। उन्होंने गयादेई को चेतावनी दी कि वह दोबारा उनकी बाग में न जाएं। इस हमले में पीड़िता गयादेई का हाथ फट गया और उनके शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोटें आई हैं।पुलिस ने गयादेई की तहरीर के आधार पर छविनाथ पुत्र राम आसरे और उसकी पत्नी मालती के विरुद्ध एससी/एसटी एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |