Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

जायस: भागवत कथा के अंतिम दिन उमड़ा आस्था का सैलाब


जायस/अमेठी। विकासखंड तिलोई के ग्राम पूरे बाबू (जनापुर) में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के अंतिम दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कथा के समापन अवसर पर पंडाल खचाखच भरा रहा समापन दिवस पर श्रद्धालुओं ने कथा व्यास के चरणों में शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। पूरे कार्यक्रम में भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था। कथा व्यास अयोध्या से पधारे पंडित मिश्रा जी ने अंतिम दिन भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं और जीवन के सार को भावपूर्ण ढंग से प्रस्तुत किया। उनके प्रवचनों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। पूरे पंडाल में ष्राधे-राधेष् और ष्हरे कृष्णष् के जयघोष गूंजते रहे, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया इस अवसर पर भव्य भंडारे का भी आज आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु गण प्रसाद ग्रहण करेगे मुख्य आयोजक श्री भुवनेश्वर सिंह शशि प्रताप सिंह,शेष प्रताप सिंह,राम प्रताप सिंह एवं सिंह परिवार के द्वारा कार्यक्रम मे बैठने, पेयजल, प्रसाद और अन्य व्यवस्थाएं सुचारू रूप से दी गयी थीं मुख्य यजमान भुवनेश्वर सिंह के मुताबिक यह धार्मिक आयोजन कराने मे हम सब के मुखिया मार्गदर्शन देने वाले तिलोई ब्लॉक प्रमुख कृष्ण कुमार सिंह मुन्ना भैय्या पर जाता है। जिसके चलते यह भव्य कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ है।समापन के साथ ही क्षेत्रवासियों में आध्यात्मिक ऊर्जा और संतोष का भाव देखने को मिला। यह आयोजन धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक एकता और भाईचारे का भी प्रतीक बनकर क्षेत्र मे उभरा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |