Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

संग्रामपुर: विशाल कलश यात्रा निकाली गई


संग्रामपुर/अमेठी। थाना संग्रामपुर क्षेत्र के खेदा- पुन्नपुर निवासी ओम प्रकाश पाण्डेय के निज आवास पर आयोजित होने वाली श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान सप्ताह को लेकर कथा वाचक विष्णु प्रपन्नाचार्य जी महाराज की अगुवाई में कलश यात्रा निकाली गई।इस यात्रा में शामिल महिलाओं ने पीला वस्त्र धारण कर मन में कलश लिए पंडाल से कालिकन धाम तक आई । यात्रा को लेकर कथा वाचक आचार्य प्रपन्नाचार्य जी महाराज ने बताया कि मां कालिका के दर्शन के बाद ही शुभ कार्य फलदाई माना जाता इस मान्यता को लेकर क्षेत्र के खेदा निवासी ओमप्रकाश पाण्डेय के निज आवास पर श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान सप्ताह आरंभ होने से पहले कलशयात्रा निकाली गई।इस यात्रा में मुख्य यजमान  ओमप्रकाश पाण्डेय, लक्ष्मी कान्त तिवारी,शिव प्रसाद शुक्ल,बाबूनाथ तिवारी, संजय तिवारी,अनिल पाण्डेय सहित भारी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |