संग्रामपुर: सड़क दुघर्टना में घायल युवक की मौत
April 20, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। रविवार को सांय 7 से 8 के बीच थाना संग्रामपुर क्षेत्र की टीकरमाफी चैकी के समीप अमेठी - भादर मार्ग जीजीआईसी टीकरमाफी विद्यालय के सामने अज्ञात वाहन की टक्कर से पटखौली मजरे वैष्णा थाना पीपरपुर वीरेंद्र यादव पुत्र विजय बहादुर यादव उम्र 28 वर्ष की सड़क दुघर्टना में इलाज के दौरान मौत हो गई ।मृतक के बड़े भाई गोविंद यादव ने थाना संग्रामपुर पहुंच कर लिखित तहरीर दी कि मेरा छोटा भाई वीरेंद्र दिहाड़ी मजदूर हैं जो घरों में पुट्टी का काम करके अपने घर का खर्च चलाता है।यही काम कमासिन गांव से घर पुट्टी का काम करके मोटरसाइकिल से घर आ रहा था कि टीकरमाफी चैकी के समीप जीजीआईसी टीकरमाफी के सामने अमेठी दिशा को जा रही अज्ञात चार पहिया वाहन सामने से वीरेंद्र की मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया एम्बुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल सुल्तानपुर रेफर किया गया लेकिन हालत नाजुक देखते हुए ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। लखनऊ जाते रास्ते में वीरेंद्र की मौत हो गई। पीड़ित की तहरीर पर संग्रामपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक अपने तीन भाईयों में दूसरे नम्बर का था पत्नी ज्योति जो वीरेंद्र के दूसरे बच्चे की मां बनने वाली थी पहला लड़का आयुष 2 वर्ष का था घटना के बाद परिजनों का रो - रो कर बुरा हाल हो गया है।
.jpg)