मिर्जापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध तथा अवैध शस्त्रों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में कड़ी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारी निरीक्षकध्थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये है।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में सोमवार को प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार मय पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में भ्रमणशील होकर संदिग्ध व्यक्तियोंध्वाहनों के सघन चेकिंग की जा रही थी कि इस दौरान प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना सन्तनगर क्षेत्रांतर्गत पनियरी नाला के पास से एक अभियुक्त रजनीश पटेल पुत्र रामसभा पटेल निवासी रैकल थाना सन्तनगर जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से एक अवैध तमंचा 12 बोर मय 02 जिन्दा कारतूस बरामद किया गया। आयुध अधिनियम पंजीकृत कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की गयी।
