Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

कन्नौज: हर्षोल्लास के साथ मनाई गई बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती


गुरसहायगंज/कन्नौज। मंगलवार को भारत के संविधान रचयिता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर नगर व क्षेत्र में कार्यक्रम आयोजित कर शोभायात्रा निकाली गई। कोतवाली गुरसहायगंज के अंतर्गत आने वाले गांव मझपुर्वा में डाक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व विधायक ताहिर हुसैन सिद्दीकी एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हाजी तहसीन सिद्दीकी ने श्रद्धापूर्वक बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद करते हुए उनके पदचिन्हो पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर पूर्व प्रधान प्रतिनिधि जकील अहमद मोहम्मद जरीफ खान समाजसेवी मुशर्रफ श्रवण कुमार गिरीश चंद्र मास्टर हरिओम मास्टर रमन शिव कुमार खालिद कोठी वाले सालिब किसान यूनियन अध्यक्ष हाशिम अली निजामुद्दीन खान मौलाना महताब आलम पूर्व ब्लॉक प्रमुख चंद्र भान पूर्व जिला पंचायत सदस्य पिंटू यादव  प्रधान अरुण कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |