मिर्जापुर। जिले के थाना को०कटरा पर एक व्यक्ति द्वारा नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध वादी की नाबालिग पुत्री को भगाने व धमकी के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई। उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना को०कटरा पर बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई।
अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक द्वारा उक्त महिला सम्बन्धित अपराध की घटना को गंभीरता पूर्वक लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में घटना से सम्बन्धित अभियुक्तों की यथाशीघ्र गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी को0कटरा को निर्देश दिये गये। उक्त निर्देश के अनुक्रम में पंजीकृत मुकदमा उपरोक्त में पतारसी-सुरागरसी एवं अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में मंगलवार को उप निरीक्षक चन्द्रभान सिंह मय पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त सोनू कन्नौजिया पुत्र मल्लू कन्नौजिया निवासी हनुमना पड़रा थाना को0देहात जनपद मीरजापुर को अंतर्गत धारा बीएनएस में गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया।
