Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: अचानक लगी भीषण आग, अफरा-तफरी का माहौल


लखनऊ । मोहनलालगंज तहसील के रानी खेड़ा गांव में एक रिहायशी इलाके में लगी अचानक भीषण आग लग गई। इस घटना में तीन पशुओं की मौत हो गई और एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। आग लगने के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई।

इस अग्निकांड में एक भैंस, उसका बच्चा (पड़वा) और एक पालतू कुत्ता जलकर मर गए। मवेशियों को बचाने के प्रयास में सुशील का पुत्र आदित्य भी बुरी तरह झुलस गया। उसे तत्काल नजदीकी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।

सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मौके पर पुलिस बल भी मौजूद रहा, जिसमें भागू खेड़ा चैकी इंचार्ज आशीष कुमार, सिसेंडी चैकी इंचार्ज अनूप सिंह और कांस्टेबल राघवेंद्र गौतम शामिल थे। पुलिस और दमकल कर्मियों ने आग को अन्य घरों तक फैलने से रोका।

आग की चपेट में आने से एक अन्य भैंस और उसका बच्चा भी झुलस गए हैं। ग्रामीणों ने पशु चिकित्सालय से संपर्क कर डॉक्टरों की टीम बुलाई है ताकि घायल पशुओं का इलाज किया जा सके। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |