लखनऊ: बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र का हुआ सम्मान! सीबीएससी बोर्ड परीक्षा में हासिल किया 95 प्रतिशत अंक
April 20, 2026
लखनऊ/आलमबाग। औरंगाबाद जागीर के बिजनौर रोड हिमालयन कॉलोनी स्थित लेन संख्या - तीन में रहने वाले मेघावी छात्र द्वारा सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में 95 प्रतिशत अंक अर्जित कर विद्यालय, कॉलोनी और परिवार का मान बढ़ाने वाले छात्र तनय श्रीवास्तव को कॉलोनी वासियों व स्थानीय लोगों ने एक कार्यक्रम में माल्यार्पण कर प्रोत्साहित करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी । इस मौके पर सिंचाई विभाग में इंजीनियर के पद पर कार्यरत तनय के पिता संदीप श्रीवास्तव व सिंचाई विभाग में ही प्रशासनिक अधिकारी के पद पर तैनात मां निवेदिता श्रीवास्तव भी मौजूद रही । होनहार छात्र तनय ने बताया कि उनका बड़ा भाई तनिष श्रीवास्तव वाराणसी स्थित बीएचयू विश्वविद्यालय से आईआईटी की पढ़ाई कर रहा है । उनकी इस सफलता का श्रेय उनके माता, पिता, शिक्षकों और उनके बड़े भाई व नियमित परिश्रम को जाता है । तनय ने खुशी का इजहार करते हुए कहा कि भविष्य में एक अच्छा इंजीनियर अथवा प्रशासनिक अधिकारी बन कर वह देश की सेवा करना चाहते है ।
.jpg)